नई दिल्ली/लखनऊ: अपनी प्रखर आवाज़, एंकरिंग, ज़मीनी रिपोर्टिंग और नवाचारी (Innovative) शो प्रोडक्शन के लिए पहचान बनाने वाली जानी-मानी एंकर और प्रोड्यूसर अक्षया पाठक ने पिछले संस्थान से इस्तीफा देकर ‘Live Times’ के साथ बतौर एंकर-प्रोड्यूसर नया सफर शुरू किया है। जहाँ वह कुछ बड़े और नए कॉन्सेप्ट्स पर काम करने की तैयारी कर रही हैं।
नए और बड़े कॉन्सेप्ट पर है नज़र
अक्षया पाठक की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता उनका गहन रिसर्च और शो की ड्राफ्टिंग है। चर्चा है कि वो कुछ विशेष शो प्लान कर रही हैं, जिनकी तैयारी और ट्रेडमार्क प्रक्रिया पर काम जारी है। हालांकि उनके पास दो अन्य बड़े चैनलों के भी प्रस्ताव हैं, लेकिन उन्होंने अपनी अगली पारी के लिए ‘Live Times’ को चुना है।
2013 से शुरू हुआ शानदार सफर
अक्षया के करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘इंडिया न्यूज़’ से बतौर ट्रेनी हुई थी। अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने बहुत कम समय में हिंदी न्यूज़ जगत के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी जगह बनाई।
शुरुआती दौर: सुदर्शन न्यूज़ से बतौर एंकर अपने सफर को नई दिशा दी।
K News: यहाँ उन्होंने संपादक दुर्गेंद्र चौहान के चर्चित शो ‘मंथन’ को प्रोड्यूस किया। चुनाव के दौरान उनका शो ‘दागी कौन’ काफी सुर्खियों में रहा। रिपोर्टिंग के साथ साथ कई चुनावी कवरेज जबरदस्त रही।

FM News: यहाँ उन्होंने अपनी बहुमुखी क्षमता का परिचय देते हुए ‘To The Point’ (डिबेट), ‘Health Club’ और ‘Breaking Bulletin’ जैसे अलग-अलग जॉनर के शोज को एंकर और प्रोड्यूस किया।

अक्षया पाठक केवल स्टूडियो तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने मैदान में उतरकर भी अपनी काबिलियत साबित की है। उन्होंने पिछले संस्थानों के लिए
2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
2024 लोकसभा चुनाव
2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव
की व्यापक ग्राउंड कवरेज की। इसके अलावा, उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से लेकर तिहाड़ जेल के जेलर जैसी नामी हस्तियों के प्रभावी इंटरव्यू भी किए हैं
मीडिया4समाचार की तरफ से एंकर अक्षया पाठक को नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं बधाई






Users Today : 0
Users Yesterday : 0