117 Views
ABP NEWS: बड़ी ख़बर एबीपी न्यूज़ से आ रही है जहां कम इंक्रीमेंट से नाराज़ दो पत्रकारों ने संस्थान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। मिली जानकारी के मुताबिक अनुपम मिश्रा, सौरव राय, ये दोनों ही प्रोडक्शन के धुरंधर माने जाते थे, अब संस्थान का हिस्सा नहीं रहे हैं। ख़बर है कि दोनों ही जल्द एक बड़े न्यूज़ चैनल का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि 2 दिन पहले ही एबीपी नेटवर्क ने अपने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट का तोहफा दिया था लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये इंक्रीमेंट 5% के आसपास था जिसकी वजह से पत्रकारों के चेहरे पर खुशी की जगह मायूसी ही नज़र आई।






Users Today : 0
Users Yesterday : 0